खास बातें
- शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भी गिरावट जारी रही। सेंसेक्स 59.47 अंकों की गिरावट के साथ 18,450.23 पर और निफ्टी 21.50 अंकों की गिरावट के साथ 5,553.25 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 59.47 अंकों की गिरावट के साथ 18,450.23 पर और निफ्टी 21.50 अंकों की गिरावट के साथ 5,553.25 पर बंद हुआ।
सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 16.03 अंकों की गिरावट के साथ 18,493.67 पर खुला और 59.47 अंकों यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 18,450.23 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,525.45 के ऊपरी और 18,389.29 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.65 अंकों की गिरावट के साथ 5,568.10 पर खुला और 21.50 अंकों यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 5,553.25 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,577.30 के ऊपरी और 5,534.70 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक में मामूली तेजी और स्मॉलकैप में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 1.09 अंक की तेजी के साथ 6,144.36 पर और स्मॉलकैप 8.68 अंकों की गिरावट के साथ 5,914.39 पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से पांच सेक्टरों तेल एवं गैस (1.65 फीसदी), वाहन (0.55 फीसदी), धातु (0.31 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (0.14 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.06 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई।