यह ख़बर 07 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

विशेष सत्र में सेंसेक्स 19 अंक गिरा

खास बातें

  • सेंसेक्स 90 मिनट के विशेष कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली से 19 अंक नीचे आ गया। निफ्टी 7.20 अंक की गिरावट के साथ 4,746.90 अंक रह गया।
मुंबई:

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शनिवार को 90 मिनट के विशेष कारोबारी सत्र में मुनाफावसूली से 19 अंक नीचे आ गया। कल की तुलना में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 18.93 अंक की गिरावट के साथ 15,848.80 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7.20 अंक की गिरावट के साथ 4,746.90 अंक रह गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने वायदा और विकल्प कारोबार ढांचे के उन्नयन और प्रोसेसिंग क्षमता में सुधार के लिए विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन किया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सांमजस्य और एकरूपता बनाए रखने के लिए बंबई शेयर बाजार ने भी आज विशेष सत्र का आयोजन किया। विशेष सत्र 11.15 बजे शुरू होकर 12.45 बजे बंद हुआ।