खास बातें
- बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 71.60 अंक बढ़कर 18,260.08 अंक पर बंद हुआ।
Mumbai: देश के शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 71.60 अंक और निफ्टी 25 अंक बढ़कर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 71.60 अंक बढ़कर 18,260.08 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 18,361.66 अंक का उच्च और 18,050.48 अंक का निम्न स्तर छुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 4.47 अंक गिरकर 6,699.35 अंक पर बंद हुआ वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 48.24 अंक बढ़कर 8,164.86 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 25 अंक बढ़कर 5,481.00 अंक पर बंद हुआ।