खास बातें
- सेबी हाल के महीनों में शेयर बाज़ार में हुई गिरावट की जांच करेगा। पिछले 8 महीनों के दौरान शेयर बाज़ार में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
New Delhi: सेबी हाल के महीनों में शेयर बाज़ार में हुई गिरावट की जांच करेगा। पिछले 8 महीनों के दौरान शेयर बाज़ार में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर में बीएसई 21000 पर था जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर था। नवंबर से अब तक बाज़ार 3000 प्वाइंट से भी ज्यादा गिरा है। तो आखिर ऐसा क्या हुआ कि बाज़ार अचानक तेजी से गिरने लगा। सेबी 25 ब्रोकरों विदेशी संस्थागत निवेशकों और म्यूचल फंड की जांच करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक सेबी उन स्टॉक्स की जांच करेगा जिनके दाम पिछले 3 महीनों में गिरे हैं।