खास बातें
- देश में काले धन के प्रवाह को लेकर जारी विवाद के बीच बाजार नियामक सेबी ने कहा कि देश के पूंजी बाजार में आने वाले धन स्रोत पर उसकी निगरानी है।
मुंबई: देश में काले धन के प्रवाह को लेकर जारी विवाद के बीच बाजार नियामक सेबी ने कहा कि देश के पूंजी बाजार में आने वाले धन स्रोत पर उसकी निगरानी है। सेबी के अध्यक्ष सीबी भावे ने बोर्ड बैठक के बाद कहा, 'हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि धन कहां से आ रहा है।' उन्होंने कहा कि अगर सरकारी विभाग धन के स्रोत के बारे में जानना चाहे तो सेबी सूचना उपलब्ध कराने की स्थिति में होनी चाहिए।