खास बातें
- सुप्रीम कोर्ट गुटखा कंपनियों के खिलाफ़ अवमानना के मामले की आज सुनवाई करेगा। कंपनियों पर आरोप है कि वह प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रही हैं।
New Delhi: सुप्रीम कोर्ट गुटखा बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ़ अवमानना के मामले की आज सुनवाई करेगा। गुटखा कंपनियों पर आरोप है कि प्लास्टिक के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी को वो नहीं मान रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने गुटखा और पान मसाला की प्लास्टिक पाउच में पैकिंग पर रोक लगा रखी है। ये पाबंदी एक मार्च से ही लागू है लेकिन अभी भी बाज़ार में प्लास्टिक पाउच में गुटखा और पान मसाला बिक रहा है। देश में गुटखा और पान मसाला इंडस्ट्री 3000 करोड़ से भी ज्यादा की है।