यह ख़बर 29 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

किंगफिशर को पहले जुटाने होंगे 1200 करोड़ : एसबीआई

खास बातें

  • भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस को बैंकों से अतिरिक्त धन हासिल करने से पहले 1,000-2,000 करोड़ रुपये की नई इक्विटी की व्यवस्था करनी होगी।
मुंबई:

भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस को बैंकों से अतिरिक्त धन हासिल करने से पहले 1,000-2,000 करोड़ रुपये की नई इक्विटी की व्यवस्था करनी होगी।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) किंगफिशर के ऋणदाताओं के समूह का प्रमुख है। एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने सीएनबीसी टीवी 18 से कहा, कंपनी को कम से कम 1,000-2,000 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com