खास बातें
- एसबीआई के पिछले कारोबारी साल की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ अप्रत्याशित गिरावट के साथ 20.9 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
Mumbai: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पिछले कारोबारी साल की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ अप्रत्याशित गिरावट के साथ 20.9 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इससे पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 1,867 करोड़ रुपये था। एसबीआई ने मंगलवार को जारी बयान में अपने हर शेयर पर 30 रुपये का लाभांश देने की घोषणा की। वित्त वर्ष 2010-11 की चौथी तिमाही में बैंक ने गैर निष्पादित ऋण का प्रावधान 2,187 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3,264 करोड़ रुपये कर दिया। इसी अवधि में बैंक का संचालन खर्च 6,036 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,794 करोड़ रुपये हो गया। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में एसबीआई के शेयर मंगलवार को 7.52 फीसदी गिरावट के साथ 2,420.50 रुपये पर कारोबार करते देखे गए।