खास बातें
- वैश्विक रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने इटली के 34 बैंकों की रेटिंग घटा दी है। जिन बैंकों की रेटिंग घटाई गई, उनमें देश का सबसे बड़ा बैंक यूनीक्रेडिट भी शामिल है।
रोम: रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पुअर्स ने इटली के 34 बैंकों की रेटिंग घटा दी है। जिन बैंकों की रेटिंग घटाई गई, उनमें देश का सबसे बड़ा बैंक यूनीक्रेडिट भी शामिल है। इसकी रेटिंग ए से घटाकर बीबीबी+ कर दी गई तथा इसके भविष्य की रेटिंग भी नकारात्मक रखी गई।
समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने रेटिंग एजेंसी के एक बयान के हवाले से कहा कि यह कदम 13 जनवरी को इटली की रेटिंग घटाकर बीबीबी+ किए जाने के कारण उठाया गया। उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को मिलान की पुलिस ने एसएंडपी के कार्यालय की छानबीन की थी। पुलिस ने दूसरी रेटिंग एजेंसियों की भी छानबीन की थी, जिन पर यह आरोप था कि वे गलत रेटिंग प्रस्तुत कर रही हैं।