खास बातें
- अमेरिकी करेंसी के मुकाबले यूरो में तेजी के बीच रुपया आज डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 55.85 पर खुला।
मुंबई: अमेरिकी करेंसी के मुकाबले यूरो में तेजी के बीच रुपया आज डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 55.85 पर खुला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 16 पैसे सुधरकर 56.08 पर बंद हुआ था।
कारोबारियों के अनुसार विदेशी बाजारों में डॉलर के मुकाबले यूरो में सुधार तथा रुपये की मजबूती के लिए रिजर्व बैंक द्वारा उठाये गए कदम से घरेलू मुद्रा की धारणा पर असर पड़ा। इधर, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 41.01 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,177.52 अंक पर खुला।