यह ख़बर 16 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रिजर्व बैंक के कदम के बाद रुपये में सुधार

खास बातें

  • फॉरेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा 12,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां बिक्री की घोषणा और बैंक दर बढ़ाए जाने और निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली किए जाने से रुपये की धारणा में सुधार आया।
नई दिल्ली:

रुपये के उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए रिजर्व बैंक द्वारा किए गए उपायों और निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली किए जाने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय फॉरेक्स बाजार में आज डॉलर की तुलना में रुपया 64 पैसे के सुधार के साथ 59.25 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

फॉरेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा 12,000 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां बिक्री की घोषणा और बैंक दर बढ़ाए जाने और निर्यातकों की ओर से डॉलर बिकवाली किए जाने से रुपये की धारणा में सुधार आया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फॉरेक्स बाजार में सोमवार के कारोबार के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 33 पैसे कमजोर होकर 59.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 64 पैसे के सुधार के साथ 59.25 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।