यह ख़बर 16 जून, 2014 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में रुपया 16 पैसे कमजोर

मुंबई:

आयातकों की ओर से डॉलर मांग बढ़ने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार फारेक्स में सोमवार के शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे कमजोर हो कर 59.93 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स बाजार के विश्लेषकों ने बताया कि अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

फॉरेक्स बाजार में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर की तुलना में रुपया 52 पैसे गिर कर 59.77 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 16 पैसे और कमजोर होकर 59.93 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बंबई शेयर बाजार का सूचकांक भी आज के शुरुआती कारोबार में 34.29 अंक अथवा 0.14 फीसद की गिरावट के साथ 25,193.88 अंक पर आ गया।