यह ख़बर 11 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

देश छोड़कर भागे 2 जी घोटाले के आरोपी रुहिया-खेतान : सीबीआई

खास बातें

  • 2 जी घोटाले के आरोपी रुहिया और खेतान भारत छोड़कर चले गए हैं। सीबीआई ने यह आशंका जताई है।
नई दिल्ली:

2 जी घोटाले के आरोपी रुहिया और खेतान भारत छोड़कर चले गए हैं। सीबीआई ने यह आशंका जताई है।

दरअसल रुहिया और खेतान 22 दिसंबर को भेजे गए समन का जवाब नहीं दे रहे हैं। सीबीआई ने खेतान के घर पर समन चिपका दिया है। जबकि खेतान का कहना है कि हम विदेश में हैं और सीबीआई के संपर्क में हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीबीआई अब जल्द ही इनके पासपोर्ट को रद्द करने की अर्जी दे सकती है। सीबीआई को यह भी आशंका है कि दोनों दुबई में हैं।