यह ख़बर 23 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

ब्लैकबेरी निर्माता कंपनी रिम में अहम फेरबदल

खास बातें

  • कंपनी के प्रमुख सह-कार्यकारी माइक लजारिडिस और जिम बालसिली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों के बदले थार्स्टन हेंस सीईओ का पद संभालेंगे।
वाटरलू:

ब्लैकबेरी फोन बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (रिम) में अहम फेरबदल हुए हैं। कंपनी के प्रमुख सह-कार्यकारी माइक लजारिडिस और जिम बालसिली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लजारिडिस रिम के संस्‍थापकों में से एक हैं और अब वे कंपनी के उपाध्यक्ष होंगे। वहीं बालसिली की भूमिका बोर्ड सदस्य तक ही सीमित रहेगी। इन दोनों के बदले थार्स्टन हेंस सीईओ का पद संभालेंगे।
उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है।

रिम की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘कंपनी के सह मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की उत्तराधिकार योजना को तत्काल लागू करने के सुझाव के तहत हींस को सर्वसम्मति से कंपनी का अध्यक्ष एवं सीईओ चुना गया।’’ इसके अलावा हींस को कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हींस दिसंबर, 2007 में सीमंस कम्युनिकेशंयस समूह से रिम में उपाध्यक्ष (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) के रूप में शामिल हुए थे। अगस्त, 2011 को उन्हें मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) उत्पाद एवं बिक्री बनाया गया। रिम ने इसके साथ ही कंपनी के पूर्व सह चेयरमैन एवं सह सीईओ माइक लाजारिदिस को रिम बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है।