यह ख़बर 06 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रिजर्व बैंक की मध्य तिमाही मौद्रिक नीति 20 सितंबर को

खास बातें

  • रिजर्व बैंक ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है, केंद्रीय बैंक अगली मध्य तिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा 20 सितंबर, 2013 को प्रात: 11 बजे जारी करेगा।
मुंबई:

रिजर्व बैंक की मध्य तिमाही मौद्रिक नीति 20 सितंबर को जारी की जाएगी। रिजर्व बैंक ने गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है, केंद्रीय बैंक अगली मध्य तिमाही मौद्रिक नीति समीक्षा 20 सितंबर, 2013 को प्रात: 11 बजे जारी करेगा।

इससे पहले, बैंक की प्रथम तिमाही मौद्रिक समीक्षा में इसके लिए 18 सितंबर की तिथि तय की गई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मध्य तिमाही समीक्षा प्रेस विज्ञप्ति के जरिये जारी कर दी जाएगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके बाद दोपहर में रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन मीडिया को संबोधित करेंगे। राजन ने रिजर्व बैंक गवर्नर का कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा था कि मुद्रास्फीति के बारे में वह अपने विचार 20 सितंबर को पहली मौद्रिक समीक्षा जारी करते हुए व्यक्त करेंगे।