यह ख़बर 04 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

स्वायत्तता के लिए आरबीआई को जवाबदेही प्रदर्शित करना होगा : सुब्बाराव

खास बातें

  • आरबीआई के गवर्नर डी सुब्बाराव ने आज कहा कि सरकार से स्वायत्ता हासिल करने और इस पर दावा करने के लिए रिजर्व बैंक को जवाबदेही प्रदर्शित करना होगा।
चेन्नई:

आरबीआई के गवर्नर डी सुब्बाराव ने आज कहा कि सरकार से स्वायत्ता हासिल करने और इस पर दावा करने के लिए रिजर्व बैंक को जवाबदेही प्रदर्शित करना होगा।

उन्होंने कहा, सरकार के पास दावा करने और स्वायत्तता की मांग तथा इसका लाभ उठाने के लिए हमें यह याद रखना होगा कि हमें जवाबदेही दिखानी होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रिजर्व बैंक को ‘नॉलेज इंस्टीट्यूशन’ या ज्ञान संस्थान बनाने के लिए कुछ कदमों का जिक्र करते हुए सुब्बाराव ने कहा कि ‘जवाबदेही दिखानी होगी और सकारात्मक सोचना चाहिए। मुझे लगता है कि ज्ञान संस्थान को सकारात्मक सोचने के लिए सीखना चाहिए।’ ज्ञान संस्थान के मूल्यों और नैतिकता से चलने की बात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, रिजर्व बैंक एक आचार संहिता अपनाने जा रहा है।