RBI Policy Rate : आज मौद्रिक नीति की घोषणा, लगातार तीसरी बार रेपो रेट बढ़ा सकता है रिजर्व बैंक
RBI Repo Rate: समिति अपनी द्विमासिक समीक्षा के दौरान नीतिगत दरों में कम से कम 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है. उच्च मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए ऐसा किया जा सकता है. इसके पहले आरबीआई मई और जून में कुल मिलाकर 0.90 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है.