यह ख़बर 10 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सत्ता, संपत्ति मेरे लिए मायने नहीं रखते : टाटा

खास बातें

  • रतन टाटा ने कहा कि सत्ता और संपत्ति उनके लिए मायने नहीं रखते। उन्होंने 2012 में सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आने की संभावना से भी इनकार किया।
Kolkata:

टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है कि सत्ता और संपत्ति उनके लिए मायने नहीं रखते। साथ ही उन्होंने 2012 में सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आने की संभावना से भी इनकार किया। टाटा ने पत्रिका 'फॉर्चून इंडिया' को दिए साक्षात्कार में कहा, मैं निश्चित रूप से राजनीति में नहीं आऊंगा। मैं यह चाहूंगा कि लोग मुझे स्वच्छ उद्योगपति के रूप में याद करें, जिसने वास्तविकताओं को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश नहीं की और कोई भी बात नहीं छिपाई तथा काफी हद तक सफल रहा है। कुल 72,000 अरब डॉलर के समूह के प्रमुख टाटा ने कहा, सत्ता और संपत्ति मेरे लिए अहमियत नहीं रखते। कंपनियों के लिए जनसंपर्क करने वाली नीरा राडिया के साथ बातचीत के टेप जारी होने के बारे में टाटा ने कहा, यह मेरे लिए कठिन स्थिति थी, लेकिन उससे भी बढ़कर यह दुखद था। उन्होंने कहा कि अमेरिका में एफबीआई और एनएसए भी बातचीत टैप करते हैं, लेकिन निजी बातचीत पर आधारित टेप सार्वजनिक नहीं करते। यह ठीक वैसा ही है जैसा आप किसी छोटे गणतंत्र में उम्मीद करते हैं। उल्लेखनीय है कि नीरा राडिया मामले में टाटा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सरकार को टैप सार्वजनिक किए जाने की जांच कराने और आगे इस प्रकार के टेप जारी नहीं होने का निर्देश देने का अनुरोध किया था।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com