यह ख़बर 14 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अब घर की महिला के नाम से जारी होंगे राशन कार्ड

खास बातें

  • राशन कार्ड घर के पुरुष सदस्य की बजाय घर की महिला के नाम जारी होगा। सरकार ने खाद्य सुरक्षा बिल से जुड़े इस अहम सुझाव को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली:

आने वाले समय में राशन कार्ड घर के पुरुष सदस्य की बजाय घर की महिला के नाम जारी होगा। सरकार ने खाद्य सुरक्षा बिल से जुड़े इस अहम सुझाव को मंजूरी दे दी है। ये सुझाव सोनिया गांधी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने दिया था जिस पर प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले मंत्रिसमूह ने अपनी मुहर लगा दी है। राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के इस सुझाव के मुताबिक राशन कार्ड हासिल करने वाली महिला की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए जिस परिवार में 18 साल से ऊपर की महिला नहीं है ऐसे में वहां लड़कियों के 18 साल पूरे हो जाने के बाद उनके नाम पर राशन कार्ड जारी होगा। अगर घर में कोई भी लड़की या महिला ना हो तभी घर के पुरुष के नाम पर राशन कार्ड जारी होगा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com