पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दर बढ़ाई

पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दर बढ़ाई

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली:

सार्वजनिक क्षेत्र के देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने कोष की सीमांत लागत पर आधारित ब्याज दरों (एमसीएलआर) में संशोधन किया है. इसके तहत एक अक्टूबर से ब्याज दर 9.05 प्रतिशत से 9.60 प्रतिशत होगी.

बैंक ने एक नियामकीय सूचना में कहा, "बैंक ने एक अक्टूबर 2016 से कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दरों को संशोधित किया है." बयान के तहत तीन महीने के कर्ज पर ब्याज दर 9.2 प्रतिशत, एक साल के लिए 9.3 प्रतिशत, तीन साल के लिए 9.45 प्रतिशत और पांच साल के लिए 9.6 प्रतिशत होगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com