यह ख़बर 03 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में संपत्ति का होगा ऑनलाइन पंजीकरण

खास बातें

  • राजधानी दिल्ली के लोग अब संपत्ति का ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। एक बड़ी पहल के तहत दिल्ली सरकार ने सोमवार को प्रापर्टी के ऑनलाइन पंजीकरण की शुरूआत की।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली के लोग अब संपत्ति का ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। एक बड़ी पहल के तहत दिल्ली सरकार ने सोमवार को प्रापर्टी के ऑनलाइन पंजीकरण की शुरूआत की। इसका मकसद राजस्व नुकसान को रोकना, पारदर्शिता तथा लोगों को सुगम तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराना है।

प्रापर्टी के आनलाइन पंजीकरण की सुविधा अब महरौली में उप पंजीयक कार्यालय में होगी। बाद में इस नई प्रणाली को 12 अन्य इस तरह के कार्यालयों में लगाया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने महरौली के उप पंजीयक कार्यालय में इस आनलाइन प्रणाली की शुरूआत की। इस मौके पर दिल्ली विधानसभाध्यक्ष योगानंद शास्त्री, दिल्ली के राजस्व मंत्री अशोक कुमार वालिया और मुख्य सचिव पीके त्रिपाठी मौजूद थे।