500, 1000 रुपये के के नोट बंद करना साहसिक कदम : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

500, 1000 रुपये के के नोट बंद करना साहसिक कदम : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को साहसिक कदम बताकर इसका स्वागत किया.

राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी ने मंगलवार शाम उन्हें फोन किया और सरकार के इस फैसले की घोषणा के बारे में बताया कि 500 और 1000 रुपये के सभी नोट मंगलवार आधी रात से नहीं चलेंगे. राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति मुखर्जी ने सरकार द्वारा उठाए गए साहसिक कदम का स्वागत किया, जो काले धन और जाली नोट को खोज निकालने में मदद करेगा.

प्रणब मुखर्जी ने लोगों से हड़बड़ाने नहीं और उनके पास मौजूद 500 और 1000 रुपये के नोटों को बदलने में सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा. उन्होंने याद दिलाया कि 500 रुपये से कम के सभी नोट पहले की तरह की चलेंगे.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com