यह ख़बर 04 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

अपने वेतन का पांच फीसदी सरकारी खजाने में देंगे ओबामा

खास बातें

  • अमेरिका में जारी आर्थिक तंगी और बजटीय कटौती के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने वेतन का करीब पांच फीसदी यानी 20 हजार डॉलर सरकारी खजाने को लौटाने का फैसला किया है।
वाशिंगटन:

अमेरिका में जारी आर्थिक तंगी और बजटीय कटौती के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने वेतन का करीब पांच फीसदी यानी 20 हजार डॉलर सरकारी खजाने को लौटाने का फैसला किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति का वेतन चार लाख डॉलर सालाना (दो करोड़ रुपये से अधिक) है और देशवासियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए वह करीब 20 हजार डॉलर (10 लाख रुपये से अधिक) सरकारी खजाने को लौटाएंगे।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्ने ने बताया, कांग्रेस के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति का वेतन कानून द्वारा तय किया जाता है और उसे बदला नहीं जा सकता। लेकिन राष्ट्रपति ने फैसला किया है कि संघ सरकार में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे त्याग के तहत वह भी सरकारी खजाने में अपने वेतन का एक हिस्सा जमा कराएंगे। ओबामा की मासिक आधार पर सरकारी खजाने के लिए चेक काटने की योजना है, जो 1 मार्च से प्रभावी मानी जाएगी, लेकिन वह पहला चेक अप्रैल में काटेंगे।

इससे एक दिन पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने भी इसी प्रकार के कदम की घोषणा की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सीनेटर मार्क बेगिच ने भी ऐलान किया था कि वह स्वैच्छिक रूप से अपने वेतन का कुछ हिस्सा सरकारी खजाने में जमा कराएंगे तथा उनके स्टाफ के आधे से अधिक सदस्यों ने भी इसी प्रकार का कदम उठाया है।