यह ख़बर 05 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

प्रणब 8.5 से 8.75 फीसदी की वृद्धि दर पर कायम

खास बातें

  • वित्तमंत्री ने कहा कि चालू वित्तवर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 8.5 से 8.75% के बीच रहेगी। पिछले साल बजट में वृद्धि दर का यही अनुमान लगाया गया था।
Kolkata:

वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि चालू वित्तवर्ष में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 8.5 से 8.75 प्रतिशत के बीच रहेगी। पिछले साल बजट में आर्थिक वृद्धि दर का यही अनुमान लगाया गया था। मुखर्जी ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, मैं 2010-11 के लिए 8.5 से 8.75 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान पर कायम हूं, जो मैंने अपने बजट भाषण में कहा था। हालांकि, वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ जीडीपी में वृद्धि नहीं चाहती है, बल्कि वह आर्थिक वृद्धि का लाभ हर आदमी तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने कहा, हम ऐसी वृद्धि चाहते हैं, जिसका लाभ हर व्यक्ति को मिले। गरीबी भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रबंधन में सबसे बड़ी चुनौती है। मुखर्जी ने कहा कि किसी राजनीतिज्ञ की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह इन बाधाओं से कैसे पार पाता है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रायोजित एक सर्वे में चालू वित्तवर्ष के आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 8.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.7 प्रतिशत कर दिया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com