खास बातें
- केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणब मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार नए बेसल मानकों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पर्याप्त पूंजी के लिए प्रतिबद्ध है।
कोलकाता: केन्द्रीय वित्त मंत्री प्रणब मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि सरकार नए बेसल मानकों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पर्याप्त पूंजी के लिए प्रतिबद्ध है।
मुखर्जी ने पंजाब नेशनल बैंक के पूर्वी क्षेत्र अभियान के शताब्दी समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वैश्विक मानकों के अनुसार पर्याप्त रूप से पूंजी देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका मकसद है कि बेसल 3 दिशानिर्देशों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इसे जनवरी 2013 से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा।