खास बातें
- प्रणब मुखर्जी ने कहा कि आर्थिक मंदी का सबसे खराब दौर समाप्त हो गया है और भारत अब भारत आर्थिक विकास दर में दोहरे अंक को छू सकता है।
पणजी: केन्द्रीय बजट पेश किए जाने से कुछ दिन पहले वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि आर्थिक मंदी का सबसे खराब दौर समाप्त हो गया है और भारत अब भारत आर्थिक विकास दर में दोहरे अंक को छू सकता है।
प्रणब ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कई कारणों से भारत की अर्थव्यवस्था पर जबर्दस्त प्रभाव पड़ा है और संकट से उबरना हमारे लिए संभव है। ’’ उन्होंने कहा कि भारत के लिए अगले दो साल में दोहरे अंक का जीडीपी हासिल करना संभव है।