यह ख़बर 15 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

वित्तमंत्री बजट पर पार्टी नेताओं से करेंगे सलाह

खास बातें

  • कांग्रेस को उम्मीद है कि वित्तमंत्री बजट में आने वाले 5 विधानसभा चुनावों में जनता को लुभाने को खास तरजीह दें जिसका फायदा कांग्रेस को मिले।
New Delhi:

बजट देश की आर्थिक सेहत के साथ-साथ सत्तारूढ़ पार्टी की राजनीतिक इच्छाओं का भी आइना होता है। इसी सिलसिले में मंगलवार को वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी अपनी पार्टी के बड़े नेताओं से सलाह करेंगे। कांग्रेस को उम्मीद है कि वित्तमंत्री आने वाले 5 विधानसभा चुनावों में जनता को लुभाने को खास तरजीह दें जिसका फायदा कांग्रेस को मिले। वित्तमंत्री के लिए इस साल के बजट में महंगाई पर लगाम लगाना सबसे बड़ी चुनौती होगी। सब्जियों और खाने-पीने की दूसरी अहम चीजों में इस साल हुई बढ़ोतरी के कारण सरकार की काफी किरकिरी हुई है। हाल में बिहार चुनाव में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है। संसद में 21 फरवरी से बजट सेशन शुरू हो रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com