खास बातें
- प्रणब मुखर्जी ने कहा कि 2012 के मार्च महीने 73 हजार गांवों को औपचारिक तरीके से बैंकिंग नेटवर्क में शामिल कर लिया जाएगा।
New Delhi: वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि देश में समग्र विकास कार्य के तहत 2012 के मार्च महीने तक दो हजार से अधिक जनसंख्या वाले 73 हजार गांवों को औपचारिक तरीके से बैंकिंग नेटवर्क में शामिल कर लिया जाएगा। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में मुखर्जी ने कहा, साल 2010-11 का लक्ष्य (ऐसे गांवों में बैंकिग सुविधा लाने की) पूरा हो चुका है और मुझे विश्वास है कि बाकी बचा काम भी मार्च 2012 तक पूरा हो जाएगा।। गौरतलब है कि साल 2010-11 के दौरान बैंकों ने 29 हजार गांवों में अपनी सुविधा पहुंचाई है।