यह ख़बर 20 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

पॉस्को समर्थक समूह के अध्यक्ष का इस्तीफा

खास बातें

  • ओडिशा के जगतसिंहपुर में पॉस्को का इस्पात संयंत्र स्थापित करने की परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एक बार फिर रुक गया है।
भुवनेश्वर:

ओडिशा के जगतसिंहपुर में पॉस्को का इस्पात संयंत्र स्थापित करने की परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण एक बार फिर रुक गया है क्योंकि इस परियोजना के समर्थक समूह के अध्यक्ष ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। पॉस्को इस्पात संयंत्र के लिए भूमि अधिग्रहण 17 जून को शुरू हुआ था लेकिन यह काम अब तक बाधित है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के अध्यक्ष अनादि राउत का इस्तीफा नेताओं की इस नाराजगी के बाद आया है कि परियोजना की चहारदीवारी बनाने के लिए बाहर के ठेकेदारों को नियुक्त किया गया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ सदस्यों ने आरोप लगाया कि बाहरी ठेकेदारों की नियुक्ति में जेएसी के ठेकेदार के एक परिजन की भूमिका है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com