खास बातें
- ओडिशा पॉस्को परियोजना के लिए शुक्रवार से शुरू होने जा रहा जमीन अधिग्रहण का काम बारिश के कारण एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।
भुवनेश्वर: ओडिशा में 12 अरब डॉलर की लागत वाली प्रस्तावित पॉस्को परियोजना के लिए शुक्रवार से शुरू होने जा रहा जमीन अधिग्रहण का काम बारिश के कारण कम से कम एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका की प्रमुख इस्पात कम्पनी पॉस्को की जगतसिंहनगर जिले में प्रस्तावित इस परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण का काम इससे पहले स्थानीय त्योहार के कारण चार दिन के लिए रोका गया था। अपर जिलाधिकारी एसके चौधरी ने कहा, "हम आज (शुक्रवार) से जमीन अधिग्रहण का काम शुरू करने के लिए तैयार थे लेकिन बारिश के कारण यह रोकना पड़ा। उन्होंने कहा, "यदि मौसम ठीक रहा तो हम यह काम कल (शनिवार) से शुरू करेंगे।" पॉस्को की योजना यहां 12 लाख टन स्टील उत्पादन क्षमता का संयंत्र लगाने की है। यह स्थान पाराद्वीप बंदरगाह से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित है।