खास बातें
- पीएम ने कहा कि महंगाई देश के लिए चिंता का विषय रही है, लेकिन वित्त वर्ष के अंत तक इसके घटकर सात फीसदी तक पहुंचने की आशा है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को कहा कि हाल के दिनों में महंगाई की दर देश के लिए चिंता का विषय रही है, लेकिन वित्त वर्ष के अंत तक इसके घटकर सात फीसदी के आसपास पहुंचने की आशा है। प्रधानमंत्री ने सात रेस कोर्स मार्ग स्थिति अपने सरकारी आवास पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा, "महंगाई, विशेषकर खाद्य महंगाई दर एक समस्या है। लेकिन इस वित्त वर्ष के अंत तक इसके सात फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद है।" उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि विकास दर प्रभावित न हो। सरकार ऐसे समय में महंगाई से जूझ रही है, जब सभी चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "प्रतिकूल वैश्विक स्थिति में हमें महंगाई को नियंत्रित करना पड़ रहा है।"