यह ख़बर 09 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

आधुनिक भारत बनाने में खुलकर मदद करें प्रवासी भारतीय

खास बातें

  • प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों में काम कर रहे 50 लाख से ज्यादा भारतीय कामगारों के लिए नई पेशन और जीवन बीमा योजना का ऐलान किया।
दिल्ली:

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रवासी भारतीयों से अपील की है कि वह आधुनिक भारत को बनाने में खुलकर मदद करें। प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन में कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के साथ साझेदारी बढ़ाने के लिए सरकार हर संभव मदद देने को तैयार है।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर खासकर खाड़ी देशों में काम कर रहे 50 लाख से ज्यादा भारतीय कामगारों के लिए नई पेशन और जीवन बीमा योजना का ऐलान किया। मनमोहन सिंह ने माना कि देश इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की विकास दर से आगे बढ़ेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com