खास बातें
- इंडियन ऑयल हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने पिछले हफ्ते संकेत दिए थे कि पेट्रोल की कीमतें घटाई जा सकती हैं।
नई दिल्ली: तेल कंपनियां पेट्रोल की कीमतों में आज 1 रु 50 पैसे से 1.60 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती कर सकती हैं। इसका फैसला कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की स्थिरता को देखकर ही लिया जाएगा। इंडियन ऑयल हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम ने पिछले हफ्ते संकेत दिए थे कि पेट्रोल की कीमतें घटाई जा सकती हैं।
तीनों कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के औसत दाम और रुपये−डॉलर की एक्सचेंज वैल्यू के आधार पर पेट्रोल की कीमत तय करने का फैसला किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम 124 डॉलर प्रति बैरल से घटकर 114−115 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।