Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल में तेजी के बीच जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक कर लें

Petrol-Diesel Price Today : देश में 2 महीनों से ज्यादा का वक्त हो गया है, जब तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया जा रहा है. उधर कच्चा तेल बाजार में तेजी दर्ज हुई है.

Petrol-Diesel Price : कच्चे तेल में तेजी के बीच जारी हो गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक कर लें

Petrol, Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली:

Petrol-Diesel Price Update : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार यानी 5 जनवरी, 2022 को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश में 2 महीनों से ज्यादा का वक्त हो गया है, जब तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया जा रहा है. उधर कच्चा तेल बाजार में तेजी दर्ज हुई है. पिछले कारोबारी सत्र में रात को वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.29 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज की गई.

एक बार नजर डाल लेते हैं देश के अलग-अलग शहरों में चल रहे पेट्रोल-डीजल के रेट पर.

पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹95.41 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

घर बैठे ईंधन की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.