पेट्रोल और डीजल के भाव में आखिरी बार 22 मई को बदलाव हुआ था.
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 4 अक्टूबर के पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. देश के चार महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि कुछ राज्यों में हल्की से कीमतें बढ़ी हैं. बिहार में पेट्रोल 36 पैसे बढ़कर 109.23 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि डीजल 34 पैसे बढ़कर 95.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है. आइए जानते हैं आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के क्या दाम चल रहे हैं.
देश के चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24
छत्तीसगढ़ 103.58 96.55
गुजरात 96.42 92.17
हिमाचल प्रदेश 95.61 81.88
यहां चेक करें अपने शहर का रेट
राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. इंडियन ऑयल (IOCL) की वेबसाइट पर जाकर ये कोड आपको मिल जाएगा.
ये भी पढ़ें- सितंबर में भारत का निर्यात 3.52 फीसद घटकर 32.62 अरब डॉलर का रह गया: सरकारी आंकड़ा
बता दें कि पेट्रोल और डीजल के भाव में आखिरी बार 22 मई को बदलाव हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया था. 21 मई को पेट्रोल पर प्रति लीटर 8 रुपए और डीजल पर प्रति लीटर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कटौती का ऐलान किया गया था. इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 8.69 रुपया और डीजल 7.05 रुपया सस्ता हो गया था.
VIDEO: गृहमंत्री के दौरे को लेकर जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट