सितंबर में भारत का निर्यात 3.52 फीसद घटकर 32.62 अरब डॉलर का रह गया: सरकारी आंकड़ा

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, हालांकि देश का आयात पिछले साल के सितंबर माह के 56.29 अरब डॉलर से 5.44 प्रतिशत बढ़कर इस साल सितंबर में 59.35 अरब डॉलर तक पहुंच गया.

सितंबर में भारत का निर्यात 3.52 फीसद घटकर 32.62 अरब डॉलर का रह गया: सरकारी आंकड़ा

वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में प्राथमिक आंकड़ा जारी किया.

नयी दिल्ली:

भारत का निर्यात पिछले साल के सितंबर महीने के 33.81 अरब डॉलर की तुलना में 3.52 फीसद घटकर इस साल सितंबर में 32.62 अरब डॉलर का रह गया जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 26.72 अरब डॉलर हो गया. वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में प्राथमिक आंकड़ा जारी किया. मंत्रालय के अनुसार, हालांकि देश का आयात पिछले साल के सितंबर माह के 56.29 अरब डॉलर से 5.44 प्रतिशत बढ़कर इस साल सितंबर में 59.35 अरब डॉलर तक पहुंच गया.

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-सितंबर के दौरान निर्यात 15.54 प्रतिशत बढ़कर 229.05 अरब डॉलर हो गया. इस अवधि में आयात 37.89 फीसद बढ़कर 378.53 अरब डॉलर हो गया. मंत्रालय के अनुसार, इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में व्यापार घाटा बढ़कर 149.47 अरब डॉलर हो गया जबकि अप्रैल-सितंबर, 2021-22 में यह 76.25 अरब डॉलर था.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

VIDEO: भारतीय वायु सेना को मिला हंटर-किलर हेलीकॉप्टर