Petrol-Diesel Price Today : दिल्ली में 103, तो मुंबई में 118 के पार पहुंचा पेट्रोल का रेट; आज भी उछले दाम

Petrol-Diesel Price Today : सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. शुक्रवार को दाम स्थिर रखे गए थे, लेकिन शनिवार और रविवार दोनों ही दिन तेल 80-80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. वहीं, पिछले हफ्ते में औसतन हर दूसरे दिन इसमें इतनी ही वृद्धि दर्ज हुई.

नई दिल्ली:

देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई राहत नहीं है. आज भी रविवार यानी 3 मार्च, 2022 को पेट्रोल-डीजल के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में आज भी 80-80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. शुक्रवार को दाम स्थिर रखे गए थे, लेकिन शनिवार और रविवार दोनों ही दिन तेल 80-80 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ. वहीं, पिछले हफ्ते में औसतन हर दूसरे दिन इसमें इतनी ही वृद्धि दर्ज हुई. 

आज की बढ़ोतरी पिछले 13 दिनों में 12वीं वृद्धि है. लगभग साढ़े चार महीनों की स्थिरता के बाद से तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. आज की तेजी के बाद पिछले 13 दिनों में पेट्रोल-डीजल दोनों ही आठ रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं.

इस वृद्धि के बाद आज दिल्ली में पेट्रोल 103.41 रुपये लीटर और डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84 पैसों की बढ़ोतरी के साथ 118.41 है और डीजल 85 पैसे की तेजी के साथ 102.64 पर बिक रहा है. 

कच्चे तेल की वायदा कीमतों में आई थी गिरावट

भारतीय वायदा बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल की वायदा कीमतों में 3.34 फीसदी गिरकर 7,507 रुपये प्रति बैरल पर आ गया था. वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट 99.04 प्रति बैरल पर दर्ज हुआ था. ग्लोबल ब्रेंट क्रूड 103.72 प्रति बैरल के आसपास था.

Petrol-Diesel Price in Various Cities : 

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली103.4194.67
कोलकाता113.0397.82
मुंबई118.41102.64
चेन्नई108.9699.04
स्रोत : इंडियन ऑयल

चेक कर लीजिए अपने शहर में तेल के दाम

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चा तेल बाजार के दामों के मुताबिक हर रोज ईंधन तेल के घरेलू दाम संशोधित होते हैं. ये नए दाम हर रोज सुबह 6 बजे लागू हो जाते हैं. आप घर बैठे भी ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगी.