नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट जारी है. इसी बीच भारतीय तेल कंपनियों ने शनिवार (22 October) को भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दिये हैं. देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आज भी तेल की कीमतें स्थिर हैं.अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही है. डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत घट कर 85.61 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 91.63 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई है. इससे पहले 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी. पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी. उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी. इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया. केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी.
फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है. उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है. यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
चार प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24
यहां चेक करें अपने शहर का रेट
राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा.अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.
ये भी पढ़ें :
देश के 12 राज्यों में डेंगू से अब तक 60 लोगों की मौत, केरल में सबसे ज्यादा 20 मौतें