खास बातें
- पेप्सीको ने अपने तीन शीर्ष पदों पर नियुक्तियां करने की घोषणा सोमवार को की। इन्हें इसकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।
न्यूयार्क: पेप्सीको ने अपने तीन शीर्ष पदों पर नियुक्तियां करने की घोषणा सोमवार को की। इन्हें इसकी मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है।
कंपनी शीर्ष पदों पर इस बदलाव के तहत जान कांपटन को पेप्सीको का अध्यक्ष नियुक्त कर रही है। जबकि ब्रायन कार्नेल को अमेरिकी फूड डिवीजन के प्रमुख पर पर लाया जा रहा है। कंपनी में अध्यक्ष का पद नया है।
कार्नेल व कांपटन के साथ ही पेप्सिको के यूरोपीय परिचालन प्रमुख जेन एब्डला को नूयी के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है। नूयी अभी कंपनी की चेयरपर्सन व सीईओ हैं।
ये नियुक्तियां ऐसे समय में की जा रही हैं जबकि पेप्सिको के मुकाबले प्रतिस्पर्धी कंपनी कोका कोला की बाजार हिस्सेदारी बढ़ने से नूयी को निवेशकों की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।