खास बातें
- दोनों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फ़ैसले के खिलाफ अपील की है जिसके तहत बोतलों और उसकी पेटी पर अलग से टैक्स देने की बात कही थी।
Mumbai: सुप्रीम कोर्ट सोमवार को कोकोकोला और पेप्सी के ओर से दायर याचिका पर फ़ैसला सुनाएगा। दोनों कंपनियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फ़ैसले के खिलाफ अपील की है जिसके तहत कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों और उनको ले जाने वाली पेटी पर अलग से टैक्स देने की बात कही थी। दोनों कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि एक कोल्ड ड्रिंक की वैल्यू में बोतल और उनको ले जाने वाली पेटी भी शामिल होती है। इनको अलग नहीं किया जा सकता।