यह ख़बर 18 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारत में शाखाएं खोलना चाहता है पाकिस्तानी बैंक

खास बातें

  • पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्ति मियां मोहम्मद मंशा ने भारत में पाकिस्तानी बैंक की शाखाएं खोलने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया।
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के सबसे अमीर व्यक्ति मियां मोहम्मद मंशा ने भारत में पाकिस्तानी बैंक की शाखाएं खोलने के लिए संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया।

मंशा का निशात बिजनेस समूह पहली पाकिस्तानी कंपनी है जिसने हाल में नियमों में बदलाव के बाद भारत में बैंक शाखाएं खोलने के लिए आवेदन किया है। निशात बिजनेस समूह की मुस्लिम कमर्शियल बैंक (एमसीबी) में नियंत्रक हिस्सेदारी है।

एमसीबी 1.2 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण के साथ पाकिस्तान का सबसे बड़ा बैंक है। मंशा ने फाइनेंशियल टाइम्स से कहा, ‘‘हमारा प्रमुख तर्क है कि भारत एक लाभकारी बाजार है।’’ उन्होंने बताया कि हमने पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक से भारत में शुरुआत में तीन शाखाएं खोलने की अनुमति मांगी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मंशा ने भारत में प्रवेश से पाकिस्तान के बैंकों को ऐसे बाजार में जाने का मौका मिल जाएगा जहां रिटर्न उनके अपने देश से ज्यादा है।