खास बातें
- लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने इस रिपोर्ट को ये कहकर वापस कर दिया था कि कमेटी के ज्यादातर सदस्यों ने इसे खारिज कर दिया था।
New Delhi: 2-जी घोटाले की जांच कर रही पब्लिक एकांउट्स कमेटी की मंगलवार को बैठक है। पीएसी की इस बैठक के काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। पीएसी के चेयरमैन मुरली मनोहर जोशी 2-जी घोटाले की रिपोर्ट सदस्यों के सामने रखेंगे। लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने इस रिपोर्ट को ये कहकर वापस कर दिया था कि कमेटी के ज्यादातर सदस्यों ने इसे खारिज कर दिया था। हालांकि नई बनी इस कमेटी में भी ज्यादातर सदस्य कांग्रेस के ही हैं और वो पहले भी इशारा कर चुके हैं कि वो नए पैनल को 2-जी घोटाले की जांच नहीं करने देंगे क्योंकि जेपीसी पहले से ही इस मामले की जांच कर रही है। पिछले कायर्काल में पीएसी सदस्यों ने भारी हंगामे के बीच इस रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया था।