खास बातें
- ओएनजीसी में विनिवेश के लिए एफपीओ लाने की समय सीमा तय करने और रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा के लिए आज होने वाली मंत्रिसमूह की बैठक टाल दी गई है।
नई दिल्ली: ओएनजीसी में विनिवेश के लिए एफपीओ लाने की समय सीमा तय करने और रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा के लिए आज होने वाली मंत्रिसमूह की बैठक टाल दी गई है और अब यह बैठक अगले सप्ताह हो सकती है। सूत्रों ने कहा कि वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह की आज होने वाली बैठक टाल दी गई क्योंकि प्रणव मुखर्जी यात्रा पर हैं।
सरकार तेल उत्खनन क्षेत्र की सार्वजनिक कंपनी ओएनजीसी में अपनी 5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है जिसके जरिए उसे 12,000 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं।