यह ख़बर 16 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

तेल कंपनियों ने विमान ईंधन की कीमतें घटाईं

खास बातें

  • सार्वजनिक तेल कंपनियों ने सोमवार को विमान ईंधन के दाम 2.9 प्रतिशत से अधिक घटा दिए। सात माह में यह पहली कटौती है।
New Delhi:

सार्वजनिक तेल कंपनियों ने सोमवार को विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम 2.9 प्रतिशत से अधिक घटा दिए। सात माह से भी अधिक समय में यह पहली कटौती है जो अंतरराष्ट्रीय कीमतों में कमी को देखते हुए की गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अधिकारी ने बताया कि तेल कंपनियों ने एटीएफ के दाम दिल्ली में 1,766 रु प्रति किलोलीटर घटाकर 58,794 रु प्रति किलोलीटर कर दिए हैं। मुंबई में एटीएफ के दाम 1,827 रु घटकर 59,602 रु प्रति किलोलीटर हो गये हैं। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण अक्तूबर 2010 के बाद एटीएफ के दाम में 14 बार वृद्धि की गई थी। तेल कंपनियों द्वारा एटीएफ के दाम घटाए जाने के यात्री किरायों पर असर के बारे में विमानन कंपनियों से तात्कालिक टिप्पणी नहीं मिल सकी है। विमानन परिचालन लागत में 40 प्रतिशत हिस्सा ईंधन लागत का है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com