खास बातें
- न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी के लिए कच्चे तेल का वायदा भाव 83 सेंट बढ़कर 87.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
सिंगापुर: मिस्र में तनाव बढ़ने के साथ शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी दर्ज की गई। न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में मार्च डिलीवरी के लिए कच्चे तेल का वायदा भाव 83 सेंट बढ़कर 87.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी के लिए ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव 69 सेंट बढ़कर 101.56 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक द्वारा वृहस्पतिवार को सत्ता छोड़ने से इनकार करने से प्रदर्शनकारियों में आक्रोश बढ़ गया है। सिंगापुर में फिलिप फ्यूचर्स की निवेश विश्लेषक ओंग यी लिंग ने कहा, वास्तव में यह मुबारक के भाषण की वजह से है जो उन्होंने इससे पहले दिया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि इसकी वजह से निवेशक मिस्र के संकट को लेकर परेशान हैं।