खास बातें
- पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में राजनीति उथल-पुथल जारी रहने और चीन में मांग बढ़ने से एशियाई बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी गई।
सिंगापुर: पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में राजनीति उथल-पुथल जारी रहने और चीन में मांग बढ़ने से एशियाई बाजार में कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी गई। न्यूयॉर्क बाजार का मार्च डिलीवरी का लाइट स्वीट क्रूड 24 सेंट बढ़कर 85. 05 डालर प्रति बैरल हो गया। इसी तरह अप्रैल डिलीवरी वाला बेंट्र नार्थ सी क्रूड 13 सेंट बढ़कर 103. 21 डालर प्रति बैरल हो गया। फिलीप फ्यूचर्स में निवेश विश्लेषक ओंग यी लिंग ने कहा पश्चिम एशिया में अशांति की वजह से कच्चे तेल के दामों में तेजी देखी जा रही है। ओंग ने कहा कि एक साल पहले के मुकाबले चीन द्वारा कच्चे तेल का आयात 27 प्रतिशत बढ़ चुका है।