सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष निकेश अरोड़ा ने इस्तीफा दिया, सलाहकार की भूमिका निभाएंगे

सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष निकेश अरोड़ा ने इस्तीफा दिया, सलाहकार की भूमिका निभाएंगे

निकेश अरोड़ा की फाइल तस्वीर

खास बातें

  • सॉफ्टबैंक के सीएफओ का पद भी संभाल रहे थे निकेश
  • 22 जून से मान्य होगा इस्तीफा
  • 1 जुलाई से सलाहकार की भूमिका निभाएंगे
नई दिल्ली:

सॉफ्टबैंक के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी निकेश अरोड़ा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन एक साल तक वह कंपनी में सलाहकार की भूमिका निभाते रहेंगे। 48-वर्षीय अरोड़ा का जन्म भारत में हुआ है।

सॉफ्टबैंक ने एक बयान में बताया कि अरोड़ा का इस्तीफा 22 जून से मान्य होगा। वह सॉफ्टबैंक ग्रुप के प्रतिनिध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी का पद संभाल रहे थे।

कंपनी की 36वीं वार्षिक आम सभा में 22 जून को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। अरोड़ा ने एक ट्वीट में कहा कि वह कंपनी में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे, जो 1 जुलाई से प्रभावी होगा।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com