खास बातें
- रिजर्व बैंक जल्दी ही 1,000 रुपये मूल्य के नोट की ऐसी गड्डी जारी करना शुरु करेगा जिनके नोट नंबर क्रमानुसार नहीं होंगे।
मुंबई: रिजर्व बैंक जल्दी ही 1,000 रुपये मूल्य के नोट की ऐसी गड्डी जारी करना शुरु करेगा जिनके नोट नंबर क्रमानुसार नहीं होंगे।
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी। इस तरह की गड्डी में 100 नोट होंगे, और इनकी संख्या क्रम में नहीं होगी।
पिछले साल जून में रिजर्व बैंक ने गैर क्रमानुसार नंबर वाले 500 रुपये के नोट जारी करना शुरू किया था। बयान में कहा गया है कि अब इसी तरह 1,000 रुपये के बैंक नोट भी जारी करने का फैसला किया गया है।’