खास बातें
- सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली एनएसी यानी राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने ऐतिहासिक खाद्य सुरक्षा बिल को मंजूरी दे दी है।
New Delhi: सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली एनएसी यानी राष्ट्रीय सलाहकार परिषद ने ऐतिहासिक खाद्य सुरक्षा बिल को मंजूरी दे दी है। इससे देश के दो तिहाई लोगों को भोजन मिल सकेगा। इसके लिए सोनिया गांधी जल्द ही प्रधानमंत्री को लिखने वाली हैं। इस कानून के तहत पीडीएस यानी राशन दुकानों के जरिए गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को महीने में 35 किलो सस्ता अनाज मिलेगा। 3 रुपये किलो चावल मिलेगा, 2 रुपये किलो गेहूं और एक रुपये किलो बाजरा जबकि आम लोगों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से आधे दाम पर 20 किलो अनाज मिला करेगा। बिल में मिड डे मील, बेघर और असहाय लोगों और मां बनने वाली महिलाओं के लिए भी इंतज़ाम हैं।