खास बातें
- राष्ट्रपति ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम को गति देने के लिए सरकार जल्दी ही कार्यबल की रिपोर्ट के आधार पर नई पहल करेगी।
New Delhi: राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) को गति देने के लिए सरकार जल्दी ही कार्यबल की रिपोर्ट के आधार पर नई पहल करेगी। बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए प्रतिभा पाटिल ने कहा, एमएसएमई को गति देने हेतु इस क्षेत्र के लिए गठित कार्यबल की रिपोर्ट के आधार पर नई पहल की जाएगी। एमएसएमई के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रधान सचिव टीकेए नायर की अध्यक्षता में गठित कार्यबल ने अपनी रिपोर्ट दे दी है, जिसमें इस क्षेत्र के लिए कई सिफारिशों की गई हैं। इन सिफारिशों में आसानी से ऋण उपलब्ध कराने, एमसएमई से सरकारी खरीद और श्रम कानूनों में सुधार आदि शामिल हैं। कार्यबल ने एसएमई के लिए अलग एक्सचेंज गठित करने का भी सुझाव दिया है। एमएसएमई क्षेत्र का देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 8 फीसदी और निर्यात में 40 फीसदी योगदान है। खादी क्षेत्र के बारे में राष्ट्रपति ने कहा कि व्यापक खादी सुधार कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।